PS 1 ने 7 दिनों मे कर ली धाकड़ कमाई, बाहुबली और विक्रम जैसी फिल्मों को पछाड़ा…देखिए लिस्ट

मुंबई. मणि रत्नम के निर्देशन में बनी पीएस वन सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को हर जगह से तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। जिसके कारण इसके क्लेक्शन काफी अच्छे आ रहे है। पीएस वन नाम से आई ये फिल्म तमिल के ख्याति प्राप्त लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पोन्नियन सेल्वन पर आधारित है। फिल्म ने पहले दिन तमिनाडु में 27 करोड़ की ओपनिंग लेकर विक्रम और बाहुबली 2 के रिकॉर्ड तोड़ डाले।

 



बाहुबली 2 ने तमिलनाडु से पहले दिन 20 करोड़ और कमल हासन की विक्रम ने 24 करोड़ की ओपनिंग ली थी। जिसे मणि रत्नम की फिल्म ने 27 करोड़ की ओपनिंग लेकर तोड़ दिया।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

पोन्नियिन सेल्वन को देश के साथ साथ विदेशो में भी काफी तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श की माने तो पोन्नियिन सेल्वन ने अपने पहले हफ्ते में विदेश से 110 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं देशभर में पोन्नियिन सेल्वन ने 210 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ पोन्नियिन सेल्वन ने अपने रिलीज के 7 दिनों के भीतर दुनियाभर से कुल 328 करोड़ के आस पास का बिजनेस किया है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

पोन्नियिन सेल्वन ने हिंदी वर्जन से सात दिनों में 14 .25 करोड़ का बिजनेस किया है। तमिलना़डु से पोन्नियिन सेल्वन ने अब तक 136 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। तेलुगु,कन्नड़, रेस्ट ऑफ इंडिया और मलयाली सिनेमा में ये फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!