Sakti Arrest : महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, 2 लाख और बाइक की मांग करता था

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



दरासल, महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी जून 2021 में सामाजिक रीति-रिवाज से कलमी गांव के पितराम साहू के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से उसके पति पितराम साहू दहेज में मोटरसाईकिल एवं 2 लाख रूपये की मांग करते हुए महिला को प्रताड़ित करता था. महिला के पिता द्वारा 3 किश्तों में 1 लाख रूपये देने के बाद भी आरोपी पति पितराम साहू, महिला को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 498-ए के तहत जुर्म दर्ज किया था. मामले में पुलिस ने आरोपी पति पितराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!