Sakti Thief Arrest : राशन दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सक्ती. सक्ती पुलिस ने रगजा की राशन दुकान में चोर की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



चंद्र कुमार पटेल ने 27 अक्टूबर को सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि में दुकान का ताला बंद कर घर में सो गया था. सुबह देखा तो दुकान की लाईट बंद थी और सामान बिखरा हुआ था. साथ ही, गल्ले में रखे 42 हजार रुपये चोरी हो गया था. रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

जांच में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी और मुखबिर की सूचना पर संदेही युवक रमेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में पता चला कि आरोपी रमेश ने राशन दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

आपको बता दें कि आरोपी रमेश यादव, महासमुंद जिले का रहने वाला है, जो अभी सक्ती क्षेत्र के रगजा गांव में रहता है.

error: Content is protected !!