Diwali पर कार लेने का है प्लान तो यहां देखें, इन गाड़ियों पर मिल रहा है…जबर्दस्त डिस्काउंट

दिवाली और धनतेरस को देखते हुए कार मैन्युफैक्चिरिंग कंपनी और डीलर्स भी गाड़ियों पर जबर्दस्त डिस्काउंट व ऑफर्स लेकर आई हैं. ऐसे में यदि आप भी इस त्योहारी सीजन कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए बढ़िया मौका है. इस दौरान आप कैश डिस्काउंट के साथ ही कॉर्पोरेट ऑफ और एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं.

 



वहीं डीलर्स की तरफ से कई अट्रैक्टिव एक्सेसरीज भी ऑफर की जा रही हैं. आइये आपको बताते हैं किन गाड़ियों पर कितना है डिस्काउंट और क्या हैं एडिशनल ऑफर्स…

मारुति सुजुकी अपने फ्लैगशिप मॉडल ऑल्टो के 10 पर 39 हजार तक का डिस्काउंट दे रही है. इसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 4 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस का लाभ आप ले सकते हैं. ऑल्टो के 10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होकर 5.83 लाख रुपये तक जाती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

मारुति की ही स्मॉल हैचबैक के तौर पर धूम मचा रही सलेरियो पर भी कंपनी भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इस कार पर 54 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इस कार की खरीद पर आप 35 हजार रुपये तक के कैश डिस्काउंट तक का फायदा उठा सकते हैं.

साथ ही 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. हालांकि कंपनी ने इसके सीएनजी वेरिएंट पर किसी भी तरह की छूट नहीं मिलेगी. कार की कीमत पर बात की जाए तो ये 5.25 लाख से 7 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.

मारुति सुजुकी दिवाली पर अपनी स्मॉल सेगमेंट बजट कार पर भी 54 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. इसमें 35 हजार का कैशबैक, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 4 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. एस प्रैसो की कीमत 4.25 लाख से 5.99 लाख रुपये तक जाती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

टाटा ने पहले टियागो का ईवी वर्जन लाकर बाजार में धूम मचाई और अब कंपनी इसके पेट्रोल वेरिएंट पर जबर्दस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है. टियागो के मैनुअल वेरिएंट पर कंपनी 20 हजार का डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट पर भी कंपनी यही ऑफर दे रही है.

अल्ट्रोज पर टाटा की ओर से 20 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. कंपनी दस हजार का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. हालांकि इसके ऑटोमैटिक वर्जन पर किसी तरह का डिस्काउंट ऑफर नहीं किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!