JanjgirChampa FIR : शख्स ने महिला से शराब पीने के लिए मांगे रुपये, नहीं देने पर शख्स ने महिला की कर दी पिटाई, थाने में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के किरारी गांव में शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 327, 452, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



पीड़िता महिला ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किरारी गांव के रहने वाले मनोज साहू उसके घर आया और शराब पीने के लिए महिला से रुपये की मांग करने लगा, जब महिला ने रुपये देने से मना किया तो मनोज साहू तैश में आ गया और महिला से गाली-गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

मारपीट से महिला को काफी चोट आई है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनोज साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!