Sakti Arrest : कंप्यूटर सेंटर संचालक महिला से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने का मामला, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने कंप्यूटर सेंटर संचालक महिला से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ गोलू को सक्ती से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



सक्ती क्षेत्र की रहने वाली कंप्यूटर सेंटर संचालक महिला ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह कम्प्यूटर सेंटर में थी, तभी अभिषेक आया और उससे छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने लगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 354, 294, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ गोलू को सक्ती से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!