Ration Update: इस महीने नहीं मिलेगा फ्री राशन! जानिए अंत्योदय राशनकार्ड धारकों के लिए सरकार का प्लान?

Free Ration Update: फ्री राशन कार्ड वालों के लिए जरूरी खबर है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्राथमिकता और अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को इस बार अक्टूबर और नवंबर का मुफ्त राशन साथ मिलेगा. दरअसल, अक्तूबर में कोटा जारी नहीं हुआ था जिस वजह से लाभार्थियों को राशन नहीं मिल पाया था. आपको बता दें कि कोरोनाकाल में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने यह योजना चलाई थी, जिसे अब दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

 



 

 

 

पात्रों को मिलता है हर महीने फ्री राशन

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सरकार ने कोरोना काल में इस योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत पात्र परिवारों को प्रति यूनिट प्रतिमाह चार किलो चावल, एक किलो गेहूं मुफ्त वितरित किया जाता है. यह योजना इस साल सितंबर में खत्म होनी थी, लेकिन इसे तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया. लेकिन इस बार अक्तूबर में चावल का वितरण नहीं हो पाया था. जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने जानकारी दी कि केंद्र की ओर से बीते माह चावल का कोटा नहीं मिल पाया था.

 

 

 

लाभार्थियों को है इंतजार

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

गौरतलब है कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को लेकर एपीएल कार्डधारकों में गफलत है. उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी है कि एपीएल यानी पीले कार्डधारकों को 7.50 किलो चावल प्रति कार्ड मिलता है. वहीं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पांच किलो चावल प्रति यूनिट मुफ्त दिया जाता है. उन्होंने कहा कि कई बार इसको लेकर लाभार्थियों में कंफ्यूजन रहता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!