Sakti & JanjgirChampa Big News : रिटायर्ड रेलवेकर्मी की नतिनी ने की खुदकुशी, 10वीं में पढ़ रही थी, दो-ढाई माह में जांजगीर-चाम्पा और सक्ती जिले में 7 नाबालिगों ने दी जान, उठे सवाल ?

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के दर्री गांव के रिटायर्ड रेलवेकर्मी की 15 वर्षीय नतिनी ने घर के सीलिंग फैन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है. आपको बता दें, बीते 2-ढाई माह में जांजगीर-चाम्पा जिले में 5 और सक्ती जिले में 2 नाबालिग छात्र-छात्राओं ने खुदकुशी की है. सभी ने फांसी लगाकर जान दी है.



रिटायर्ड रेलवेकर्मी राधेश्याम पटेल की 15 वर्षीय नतिनि शशिकला पटेल ने अपनी चुनरी को फंदा बनाकर घर के सीलिंग फैन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल, शशिकला पटेल की खुदकुशी का कारण अज्ञात है और उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

15 वर्षीय शशिकला पटेल अपने नाना के घर दर्री गांव में रहती थी और 10 वीं की छात्रा थी. छात्रा की खुदकुशी के बाद परिजन सदमें में है. आखिर क्या वजह बनी कि छात्रा ने मौत को गले लगा लिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

जांजगीर-चाम्पा जिले के कोटमीसोनार, सरखों, रोगदा बिरगहनी और जांजगीर में 5 नाबालिगों ने फांसी लगाकर जान दी है, वहीं सक्ती जिले के गुढ़वा और दर्री में 2 नाबालिगों ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया है. जिस तरह नाबालिग, आत्महत्या कर रहे हैं, उसके बाद सवाल उठा स्वाभाविक है कि ऐसी क्या परिस्थिति निर्मित हो रही है, जिसके बाद मासूमों को जान देनी पड़ रही है ?

error: Content is protected !!