Sakti Accident : कोयला से भरा ट्रेलर पलटा, हेल्पर और ड्राइवर को आई चोट,अस्पताल में कराया गया भर्ती, इस वजह से हुआ हादसा… पढ़िए…

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के मसनिया गांव में कोयला से भरा ट्रेलर पलट गया. इससे ड्राइवर और हेल्पर को चोट आई है. घटना के बाद पुलिस ने दोनों को सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. घटना के वक्त ट्रेलर ड्राइवर शराब के नशे में था.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर के पलटने की सूचना मिली थी. इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी और ट्रेलर ड्राइवर एवं हेल्पर को सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. पुलिस ने आगे बताया है कि ट्रेलर ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था, जिससे कोयला से भरा ट्रेलर पलट गया. ड्राइवर और हेल्पर को मामूली चोट आई है. दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!