Chhattisgarh : जी-20 समूह की बैठक अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साझा की जानकारी

रायपुर. जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। जी-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने की बात कही थी, ताकि समूह के दूसरे देश भारत की संस्कृति और लोककला से परिचित हों।

 



इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से साझा की गई जानकारी के अनुसार जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर 2023 में होनी है। इस बैठक की तैयारी के संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगंतुकों को विश्व स्तरीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए...

Related posts:

error: Content is protected !!