JanjgirChampa Arrest : 35 पाव देशी शराब के साथ दुकान संचालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी दुकान संचालक नील कुमार मिरी को शास्त्री चौक से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर के रहने वाले नील कुमार मिरी, अपनी दुकान में अवैध रूप से देशी शराब रखा हुआ है और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने संज्ञान लिया और मुखबिर के बतायी जगह पर दबिश दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Murder Arrest : उधारी रकम के विवाद में सिर पर पत्थर पटककर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, तलाश में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस...

पुलिस ने आरोपी नील कुमार मिरी के कब्जे से 35 पाव देशी शराब को जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident Death : सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Related posts:

error: Content is protected !!