CricketNews : एक और भारतीय क्रिकेटर ने जड़ा दोहरा शतक, 26 चौके और 3 छक्के लगाकर भरी टेस्ट की हुंकार

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर और टेस्ट स्पेशलिस्ट अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। अपनी खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम में नहीं लिया गया है, लेकिन अब रणजी ट्रॉफी के दूसरे ही मैच में दोहरा शतक जड़कर अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट टीम में अपनी वापसी का दावा मजबूत कर लिया है।

 



मुंबई के दूसरे रणजी मैच में हैदराबाद के खिलाफ रहाणे ने 253 गेंदों में 79.05 के स्ट्राइक रेट के साथ 200 रनों की पारी खेल दी। अपनी इस दोहरे शतक वाली पारी में रहाणे ने 26 चौके और 3 छक्के लगा डाले। खबर लिखे जाने तक दोहरा शतक बनाने के बाद भी रहाणे क्रीज पर डटे हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

मैच में अजिंक्य रहाणे का साथ दे रहे सरफराज खान भी अपने शतक के बेहद करीब हैं, सरफराज खबर लिखे जाने तक 106 गेंदों पर 91 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 162 रन और सूर्यकुमार यादव ने 90 रनों की पारी मुंबई के लिए खेली थी। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 19 रन ही बना सके थे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

टेस्ट टीम से बाहर चल रहे रहाणे

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020-21 में सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद से बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। उनका बल्ला रन नहीं उगल रहा था। उन्होंने जनवरी में आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला। इस मैच की दोनों पारियों में उन्होंने कुल 10 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!