IPL 2023: स्टीव स्मिथ और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने बनाई IPL से दूरी, आखिर क्या है वजह?

नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल (IPL) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी रिटेंशन सूची बीसीसीआई (BCCI) को सौंप दी है. हालांकि, फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि आईपीएल के सबसे बड़े चैम्पियन खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार स्टीव स्मिथ (Steve Smith) इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे. उनका नाम ऑक्शन लिस्ट में नहीं है.

 



दोनों ही खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट से दूरी बनाने का फैसला किया है. बीते दिनों सीएसके ने ड्वेन ब्रावो के साथ अपना रिश्ता समाप्त कर दिया था. ब्रावो अब आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे. उन्होंने ऑक्शन के लिए भी अपना नाम नहीं भेजा है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं ब्रावो:

ड्वेन ब्रावो 2011 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. पिछले सीजन में सीएसके ने उन्हें 4.6 करोड़ रुपए में खरीदा था. वह 10 मैचों में मात्र 16 विकेट ही चटका सके थे. बता दें कि ड्वेन ब्रावो आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट अपने नाम किए हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!