JanjgirChampa Accident : फोरलेन चौक के पास गाय से टकराई बाइक, बाइक में सवार थे 3 लोग, 1 की हालत गंभीर, तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के करूमहु फोरलेन के पास बाइक सवार 3 शख्स प्रेम राठौर, कुंजबिहारी राठौर, शिवहरि राठौर, गाय से टकरा गए और हादसे के बाद तीनों को अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताया जा रहा है. तीनों घायल शख्स जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव के रहने वाले हैं.

 



मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम राठौर, कुंजबिहारी राठौर और शिवहरि राठौर खोखरा गांव से शादी समारोह में शामिल होने बिलासपुर जा रहे थे. इसी दौरान वे लोग करूमहु गांव में फोरलेन के पास पहुंचे थे कि गाय सामने में आ गई और बाइक सवार तीनों शख्स की बाइक गाय से टकरा गई, जिससे तीनों शख्स बाइक से गिर पड़े.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

हादसे के बाद उन्हें अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताया जा रहा है. फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है और घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!