JanjgirChampa FIR : धान खरीदी में अनियमितता का मामला, अन्य 2 लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज, पहले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, खरीदी प्रभारी सह कम्प्यूटर ऑपरेटर समेत 4 लोगों के खिलाफ हुई थी FIR, वन भूमि के फर्जी पट्टा के आधार पर बेचे गए थे धान, शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच कराई थी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के कोरबी गांव में धान खरीदी में अनियमितता के मामले में पुलिस ने अन्य 2 आरोपी मनोज अग्रवाल और सीमा अग्रवाल के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया है. इससे पहले, पुलिस ने 4 आरोपी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एसके जोगी, खरीदी प्रभारी सह ऑपरेटर विकास सिंह, जितेंद्र अग्रवाल और पूजा अग्रवाल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था.

 



अकलतरा एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के बाद 2 आरोपियों के नाम एफआईआर में जोड़े गए हैं. इस तरह प्रकरण में आरोपियों की संख्या 6 हो गई है. पुलिस का कहना है कि अभी विवेचना जारी है. धान खरीदी की गड़बड़ी की जांच में जो भी नाम आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

दरअसल, कोरबी गांव में वन विभाग की भूमि के फर्जी पट्टा के आधार पर धान की बिक्री की गई थी. इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी, जिसके बाद प्रकरण की जांच हुई तो अनियमितता उजागर हुई.

इसके बाद कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एसके जोगी और खरीदी प्रभारी सह ऑपरेटर विकास सिंह को निलम्बित कर दिया था. साथ ही, कलेक्टर के निर्देश पर एसके जोगी, विकास सिंह, जितेंद्र अग्रवाल और पूजा अग्रवाल के खिलाफ बलौदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

अकलतरा एसडीएम की जांच में मनोज अग्रवाल और सीमा अग्रवाल द्वारा भी गड़बड़ी करने की बात सामने आई, जिसके बाद दोनों के नाम भी बलौदा पुलिस ने एफआईआर में जोड़ दिया है.

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने कहा है कि प्रकरण में विवेचना जारी है. अन्य लोगों की यदि संलिप्तता उजागर होती है तो उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!