JanjgirChampa Accident Death : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल, ट्रैक्टर को छोड़कर ड्राइवर फरार, युवक की 2 माह पहले हुई थी शादी

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के हरदी गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा युवक घायल हुआ है. युवक सुनील देवांगन की 2 माह पहले ही शादी हुई थी और वह पोल्ट्री फार्म चलाता था. हादसे के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि बलौदा का सुनील देवांगन, हरदी गांव की ओर से बलौदा लौट रहा था. उसके साथ लिफ्ट लेकर ओमप्रकाश पाटले भी आ रहा था.इसी दौरान हरदी गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक चला रहे सुनील देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक घायल हुआ है.हादसे के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम पहुंची थी और 108 एम्बुलेंस से घायल को अस्पताल भेजा था. दुखद बात यह भी है कि सुनील देवांगन की 2 माह पहले ही शादी हुई थी. बलौदा में युवक पोल्ट्री फार्म चलाता था. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!