JanjgirChampa Arrest : महिला से छेड़छाड़ करने वाला 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी बुजुर्ग

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र कांसा गांव से छेड़छाड़ करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 506 (B) के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कांसा गांव के चंद्रराम यादव ने 2 दिसंबर 2022 को छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी चंद्रराम यादव को कांसा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!