JanjgirChampa Arrest : दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, 5 आरोपी गौद और बुंदेली गांव से गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में 5 आरोपी पति, सास, ससुर, देवर को गौद गांव से और आरोपी ननंद को बुंदेली गांव से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है. प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता महिला ने 28 नवंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

डीएसपी हेडक्वार्टर निकोलस खलखो ने बताया कि 05 दिसंबर को मृतिका सुषमा साहू के पिता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज और घरेलू बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर सुषमा साहू ने 28 नवंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए गौद गांव के आरोपी शिवनंदन साहू, रामेश्वरी साहू, कमलेश साहू, उमाशंकर साहू, साथ ही, बुंदेली गांव से अनुसुईया साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!