JanjgirChampa Death : ट्रेन से गिरकर शख्स की मौत, जिला अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम, मड़वा प्लांट में करता था काम, ट्रेन से गिरकर मौत का यह तीसरा मामला

जांजगीर-चाम्पा. कोसमन्दा गांव में ट्रेन से गिरकर देवनाथ साहू की मौत हो गई है. घटना के बाद उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसकी मौत हो गई है. इसके बाद जिला अस्पताल जांजगीर में पोस्टमार्टम किया गया है. मृतक देवनाथ साहू करमंदा गांव का रहने वाला था, जो अभी मड़वा गांव में रह रहा था और मड़वा प्लांट में काम करता था.

 



मृतक शिवनाथ साहू के भाई दीपक साहू ने बताया कि उसका भाई, चाम्पा से रायगढ़ ट्रेन से जा रहा था. इसी दौरान ट्रेन से गिर गया, जिसके बाद उसे चाम्पा बीडीएम हॉस्पिटल ले जाया गया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मामले में जांच की जा रही है. फिलहाल, पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

आपको बता दें कि जिले में ट्रेन से गिरकर कुछ दिनों में ही तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जो चिंता का विषय बना हुआ है. पहली घटना 3 दिन पहले खोखसा फाटक के पास हुई थी, फिर कल कमरीद गांव में हुई थी. इसके बाद कोसमन्दा गांव में ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत हुई है. आखिर क्या वजह बन रही है, जिसकी वजह से ट्रेन से यात्रा के दौरान लोग गिर रहे हैं और मौत हो रही है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!