JanjgirChampa FIR : प्रधानपाठक से मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने भलवाही गांव के स्कूल के प्रधानपाठक से मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हेड़सपुर के रहने वाले बलिराम रात्रे ने बताया कि वह भलवाही गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ है और वह अपनी बाइक क्रमांक CG 11 BF 5251 में अपने दोस्त अमृत लाल ज्योति को छोड़ने बस स्टैंड पामगढ़ की तरफ आ रहा था. इस दौरान बहोरिक चौक के पास पीछे से आ रही बाइक क्रमांक CG 10 AP 8296 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी और अपने दोस्त राहुल ओग्रे व अखिल ओग्रे को फ़ोन करके बुला लिया. फिर तीनों एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की, जिससे प्रधान पाठक बलीराम रात्रे को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

मामले में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी बाइक सवार, राहुल ओग्रे एवं अखिल ओग्रे समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!