JanjgirChampa FollowUp : देवरी गांव के हसदेव नदी में 2 छात्रों के डूबने का मामला, मौके पर पहुंचे SP, दिए आवश्यक निर्देश, 21 घण्टे से रेस्क्यू जारी, SDRF और पुलिस की टीम मुस्तैद

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के देवरी गांव की हसदेव नदी में 2 छात्र डूब गए हैं, जहां 21 घण्टे से रेस्क्यू जारी है. यहां मौके पर SP विजय अग्रवाल पहुंचे हैं और उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. SDRF की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है और 21 घण्टे से दोनों छात्रों की खोजबीन जारी है.

 



दरअसल, मंगलवार को दोपहर में बलौदा से 8 छात्र, देवरी में पिकनिक मनाने गए थे. इस दौरान 2 छात्र दिव्यांश कटकवार और प्रांजल देवांगन, हसदेव नदी में नहाने चले गए थे, जहां दोनों डूब गए थे. आज मौके पर एसपी विजय अग्रवाल पहुंचे हैं और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. SDRF की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है. हालांकि, 21 घंटे हो चुके है और छात्रों का कुछ पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!