JanjgirChampa Murder Arrest : बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला, चाम्पा पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, हत्या करने प्रयुक्त चाकू जब्त… इसलिए और ऐसे की थी हत्या… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के घोघरानाला में बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने हत्या करने में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया है.

 



एडिशनल एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चाम्पा के घोघरानाला में बुजुर्ग महिला पालाबाई संवरा, अकेली रहती थी. 6-7 दिसम्बर की रात 2 युवक सुजीत यादव और अमन केंवट, चोरी करने की नीयत घर में घुसे थे. इस दौरान बुजुर्ग महिला जाग गई, जिसके बाद पहचान लेने के डर से दोनों ने चाकू से महिला के गला को रेत दिया था.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

सुबह लोग उठे तो महिला नहीं दिखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी. प्रकरण में पुलिस ने 2 आरोपियों सुजीत यादव और अमन केंवट को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!