Good Bye 2022: इस साल इन एक्ट्रेसेस की शादी का इंतजार करते रहे फैंस, 2023 में बज सकती है शहनाई…देखिए 

साल 2022 में रणबीर कपूर, आलिया भट्, नयनतारा और हंसिका मोटवानी जैसे ना जाने कितने ही एक्टर्स ने शादी रचाई। वहीं कई एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं जिनकी शादी को लेकर फैंस को उम्मीद थी कि इस साल हो जाएगी। हालांकि ऐसा अंदेशा है कि अगले साल ऐसे फैंस का इंतजार खत्म हो सकता है। आइए डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर एक नजर जिनके घर साल 2023 में शहनाई बज सकती है।

 



Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा तलाक के बाद से अरबाज खान संग रिलेशनशिप में हैं। साल के शुरुआत में इस तरह की चर्चा जोरों पर थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि साल खत्म होने तक भी उनकी शादी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि अगले साल दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Shradha Kapoor: श्रद्धा कपूर पिछले लंबे समय से रोहन श्रेष्ठ संग रिलेशनशिप में हैं। 35 की हो चुकी श्रद्धा ने इस साल तो शादी नहीं की है लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि अगले साल वह दुल्हन बन सकती हैं।

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने इस साल ललित मोदी संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। माना ये गया था कि जल्द दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि अगर सुष्मिता शादी करती हैं तो फैंस को साल बदलने का वेट करना होगा।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Nargis Fakhri: 43 साल की हो चुकी नरगिस फाखरी ब्रिटिश बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अगले साल नरगिस शादी रचा सकती हैं।

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था। कई बार सोशल मीडिया में इस तरह की चर्चा हुई कि दोनों शादी करने वाले है। हालांकि अगले साल दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं।

Rakulpreet Singh: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!