JanjgirChampa News : 4 हजार किलो महुआ लहान जब्त, पुलिस एवं आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के कटौद गांव में 4 हजार किलो महुआ लहान को जब्त किया गया है. मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन वहां मिले बर्तनों को जब्त किया गया है.



मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना कि कटौद गांव में ग्रामीणों ने बड़ी मात्रा में महुआ लहान बना रहे हैं, जिस पर पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कटौद गांव से 4 हजार किलो महुआ लहान को जब्त कर नष्ट कर दिया है. साथ ही, महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तनों को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

मौके पर कोई भी आरोपी उपस्थित नहीं मिला. यह पुलिस और आबकारी विभाग की जिले में बड़ी कार्रवाई है, जिसके बाद महुआ शराब बनाने वाले और शराब तस्करों में हड़कम्प है.

error: Content is protected !!