JanjgirChampa News : पीएम आवास नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान, जर्जर मकानों में रहने को हैं मजबूर, सरपंच पर रुपये मांगने का भी आरोप

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के कुलीपोटा गांव के ग्रामीण पीएम आवास नहीं मिलने से परेशान हैं और ग्रामीण जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने पीएम आवास दिलाने के लिए रुपये की मांग करने का भी आरोप सरपंच पर लगाया है.



ग्रामीणों का कहना है कि पीएम आवास नहीं मिलने से उन्हें बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है और उन्हें जर्जर मकान में रहना पड़ता है. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सरपंच के द्वारा पीएम आवास दिलाने के एवज में रुपये की मांग जाती है.

इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

दूसरी ओर सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुर्रे ने कहा है कि ग्रामीणों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. गांव में करीब 120 आवास स्वीकृति के लिए भेजा गया है. आवास की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य चालू किया जाएगा.

error: Content is protected !!