JanjgirChampa Strike : जिला अस्पताल के ठेका सफाईकर्मी और गार्ड गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सिविल सर्जन ने ठेकेदार को लेकर कही ये बड़ी बात… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल के ठेका सफाईकर्मी और गार्ड, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इससे जिला अस्पताल की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है. जिला अस्पताल में ठेके पर 20 सफाईकर्मी और 20 गार्ड कार्यरत हैं. ठेका में कार्यरत सफाईकर्मी को 5 माह और गार्ड में 3 माह से वेतन नहीं मिला है और ठेकेदार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इसके बाद अपनी समस्या को लेकर ठेका सफाईकर्मी और गार्ड ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया था, लेकिन जब कोई पहल नहीं हुई थी तो सफाईकर्मी और गार्ड अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एके जगत का कहना है कि हड़ताल के बाद व्यवस्था बनाई जा रही है और ठेकेदार को नोटिस दिया गया है. वेतन नहीं देने और व्यवस्था बिगड़ने पर ठेकेदार के टेंडर को निरस्त करने के साथ ही ब्लैक लिस्टेट करने की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!