JanjgirChampa Suicide : राजमिस्त्री ने घर में फांसी लगाने की कोशिश की, इलाज के दौरान हुई मौत, इसलिए था परेशान… पुलिस कर रही है तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के कापन गांव में फांसी लगाने की कोशिश के बाद इलाज के दौरान राजमिस्त्री कुश बरेठ की मौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कापन में हो गई है. घटना के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, कापन गांव के रहने वाले राजमिस्त्री कुश बरेठ ने घर में फांसी लगा ली थी. इसके बाद उसके बेटे ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कापन में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई है. मौत के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया है और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि पत्नी के मायके जाने से वह परेशान रहता था. मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!