Sakti Attack Arrest : मिशन मेला मालखरौदा में चाकूबाजी का मामला, 10 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष का भतीजा भी शामिल

सक्ती. मालखरौदा के मिशन मेला में चाकूबाजी करने वाले 10 आरोपियों को मालखरौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष का भतीजा भी शामिल है.

 



मालखरौदा थाने के टीआई प्रवीण राजपूत ने बताया कि मेला में मोबाईल कव्हर के रुपये देने की बात को लेकर शख्स और व्यापारी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद शख्स ने अपने साथियों को फोन करके बुलाया और व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे व्यापारी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा ले जाया गया, वहीं घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष का भतीजा सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

एडिशनल एसपी गायत्री सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को जैसे ही मिली, उसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई. मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!