Sara Ali Khan Next Film: सारा अली खान करेंगी उस हीरो से रोमांस, जिसे नौ साल से है हिट का इंतजार.?

Aditya Roy Kapoor Career: बीते चार साल में गिनती की पांच फिल्में करने वाली सारा अली खान को अपने करियर में बड़ी हिट की जरूरत है. अभी तक वह पिछली किसी फिल्म में खास छाप नहीं छोड़ पाई हैं, लेकिन इंडस्ट्री के रसूखदार परिवार से होने की वजह से उनके पास मौके कम नहीं हैं. अगले साल वह चर्चित फिल्मकार अनुराग बसु की फिल्म में दिखाई देंगी. अनुराग बसु टी-सीरीज के साथ मिलकर एंथोलॉजी फिल्म मेट्रो… इन दिनों बनाने की तैयारी कर रहे हैं. आज उन्होंने फिल्म की घोषणा की. फिल्म में सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे.

 



 

 

 

 

आज की मैट्रो लाइफ
यह फिल्म आज के दौर की चार या पांच ऐसी कहानियों को दिखाएगी, जिसमें आज के दौर के महानगरों का जीवन होगा. उल्लेखनीय है कि अनुराग ने साल 2007 में लाइफ इन अ… मैट्रो फिल्म बनाई थी. वह महानगर मुंबई के जीवन की चार-पांच अलग-अलग कहानियों तथा जिंदगियों को दिखाती थी. इसे फिल्मफेयर अवार्ड में छह नॉमिनेशन और तीन अवार्ड मिले थे. मेट्रो… इन दिनों भी इंसानी रिश्तों की जटिलताओं की कहानियां लेकर आएगी. दर्शकों को इसमें आदित्य रॉय कपूर तथा सारा अली खान की फ्रेश जोड़ी देखने मिलेगी. आदित्य रॉय कपूर ने आशिकी 2 की धुआंधार कामयाबी के साथ 2013 में करियर शुरू किया था. इधर आशिकी 3 की खबरें हैं, परंतु उसमें कार्तिक आर्यन के होने की खबरें हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

 

क्या जोड़ी कर सकेगी कमाल
खैर, एक बढ़िया शुरुआत के बाद आदित्य रॉय कपूर का करियर लगातार नीचे आता गया. 2013 में ही रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण स्टारर सुपर हिट ये जवानी है दीवानी का भी वह हिस्सा थे. मगर इसके बाद सफलता उनसे दूर हो गई. दावत-ए-इश्क से फितूर और ओके जानू से होते हुए इस साल आई रक्षा कवच ओम तक वह बीते नौ साल से आदित्य लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. यह देखना रोचक होगा कि सारा अली खान के साथ उनकी जोड़ी क्या कमाल पाएगी या नहीं. 2023 में आदित्य की एक और फिल्म रिलीज होगी, जो तमिल फिल्म थडम का हिंदी रीमेक है. वहीं सारा की दो फिल्में 2023 में रिलीज के लिए तैयार हो रही हैं. विक्की कौशल के साथ निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है, जबकि दूसरी फिल्म विक्रांत मैसी के साथ रहेगी. इसके निर्देशक हैं पवन कृपलानी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!