Satish Kaushik Films: कैलेंडर से डॉन तक दर्जनों रोल किए, मगर सतीश कौशिक को अब मिला इस काम का चांस

Arbaaz Khan Movie: अभिनेता सतीश कौशिक ने पिछले चार दशक में कई शानदार फिल्में दी हैं और उनके कई किरदार यादगार रहे हैं. जाने भी यारो से करियर शुरू करने वाले सतीश कौशिक को मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के रोल से लोकप्रियता मिली थी और उसके बाद से अभी तक वह सौ से ज्यादा फिल्मों में इंस्पेक्टर, प्रोफेसर, डॉन, नेता और एडवोकेट से लेकर जाने किरदार निभा चुके हैं. इसके बावजूद वह आज भी नए किरदार और नई चुनौतियों को निभाने के लिए तैयार रहते हैं. अरबाज खान प्रोडक्शन की फिल्म पटना शुक्ला में सतीश कौशिक जज का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. करीब चालीस साल के एक्टिंग करियर में पहली बार सतीश कौशक किसी फिल्म में जज बने दिखेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

 

एक सम्मानित जज और पति
अनुभवी और सफल अभिनेता-निर्देशक-निर्माता सतीश कौशिक ने भोपाल में पटना शुक्ला की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म में रवीना टंडन, अनुष्का कौशिक, जतिन गोस्वामी, मानव विज और चंदन रॉय सान्याल भी हैं. फिल्म का निर्देशन विवेक बुडाकोटी कर रहे है. सतीश कौशिक ने इस रोल पर कहा कि मैं अपने करियर में पहली बार जज की भूमिका निभा रहा हूं. मेरा किरदार, अरुण कुमार झा नाम के एक सम्मानित जज का है, जो एक पति भी है. उन्होंने कहा कि यह एक बेहद रोचक रोल है. फिल्म में रवीना टंडन वकील की भूमिका में हैं, जो एक अच्छे कारण के लिए मुकदमा लड़ती हैं. पहली बार जज की भूमिका स्वीकारने को लेकर सतीश कौशिक ने कहा कि यह किरदार पटकथा के लिए महत्वपूर्ण है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

 

 

 

 

नाम से बुलाते एक-दूसरे को
रोचक बात यह है सतीश कौशिक की रवीना टंडन के साथ ट्यूनिंग अच्छी है. दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इससे पहले दोनों परदेसी बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, राजाजी, आंटी नंबर 1 और घरवाली बाहरवाली जैसी हिट फिल्मों में साथ आ चुके हैं. सतीश कौशिक के अनुसार, ‘हम दोनों के बीच बढ़िया ट्यूनिंग है. मैं उसे रवीना कहता हूं और वह मुझे सतीश कहती हैं. एक-दूसरे के प्रति हमारे मन में बहुत प्यार और सम्मान है.’ सतीश कौशिक अरबाज खान के प्रोडक्शन हाउस की पटना शुक्ला के साथ सलमान खान प्रोडक्शंस की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी अगले साल दिखाई देंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!