Daler Mehndi: पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी का गुरुग्राम स्थित फार्म हाउस हुआ सील, अवैध तरीके से? जानिए क्यों किया गया सील..

Punjabi Singer Daler Mehndi: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार सुर्खी की वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि उन पर हरियाणा के गुरुग्राम में हुई कार्रवाई है.

 



 

 

 

 

दरअसल, गुरुग्राम जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सोहना में दमदमा झील के पास गायक दलेर मेहंदी समेत तीन लोगों के फार्म हाउस को सील कर दिया. नगर नियोजन संबंधी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

 

 

 

इस वजह से हुई कार्रवाई

जिला नगर नियोजक (डीटीपी) अमित मधोलिया ने कहा, ‘ये झील के जलग्रहण क्षेत्र में बने अनधिकृत फार्महाउस थे. इन तीनों फार्महाउस को सील कर दिया गया है. इन्हें बिना किसी अनुमति के अरावली रेंज में बनाया गया था.’ बता दें कि सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश का पालन करते हुए पुलिस की मदद से तीनों फार्महाउसों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है. कार्रवाई के दौरान सदर सोहना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम वहां तैनात की गई थी. विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिन तीन फार्महाउस को सील किया गया है, उसमें से एक फार्महाउस पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का है. यह फार्महाउस करीब डेढ़ एकड़ एरिया में बना हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

 

 

 

पहले भी घिर चुके हैं कई विवादों में

बता दें कि दलेर मेहंदी पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं. उनके खिलाफ साल 2003 में कबूतरबाजी के आरोप में केस दर्ज किया गया था. दलेर मेंहदी पर आरोप था कि वह भाई शमशेर के साथ मिलकर अवैध इमिग्रेशन ग्रुप चलाते थे. इसके जरिए वह साल 1998 से 1999 के बीच 10 लोगों को विदेश ले गए और वहीं छोड़ आए. पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने मानव तस्करी के इस 19 साल पुराने मामले में दलेर मेहंदी को दोषी भी करार दिया था. इसके बाद 16 मार्च, 2018 को उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!