Yo Yo Honey Singh : तलाक के बाद यो यो हनी सिंह नजर आये अपनी नयी गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ ,वायरल हुई कपल की फोटोज…देखिए

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और रैपर हनी सिंह एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं| दरअसल हाल ही में हनी सिंह को दिल्ली के एक इवेंट में उनकी नई गर्लफ्रेंड टीना थदानी के साथ स्पॉट किया गया और इस इवेंट से हनी सिंह और टीना की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गई हैं। वही इन तस्वीरों के वायरल होने के साथ-साथ हनी सिंह और टीना अपने लव लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं।

 



आपको बता दें हनी सिंह की पहली शादी शालिनी तलवार के साथ हुई थी हालांकि इन दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और समय बीतने के साथ दोनों के रिश्ते में कड़वाहट पैदा होती गई जिसके बाद हनी सिंह और शालिनी ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया और इसी साल डाइवोर्स लेकर यो यो हनी सिंह अपनी पत्नी शालिनी से अलग हो गए| वही शालिनी से अलग होने के बाद हनी सिंह के जिंदगी में दोबारा से प्यार की एंट्री हुई है और इस बार हनी सिंह की जिंदगी में जो लड़की प्यार बनकर आई है उनका नाम टीना थदानी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दरअसल हाल ही में बीते 6 दिसंबर 2022 को हनी सिंह को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान टीना के साथ देखा गया जहां पर यह दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चलते हुए नजर आए| दिल्ली के इस इवेंट में हनी सिंह और टीना दोनों ही ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए और इन दोनों को एक साथ देख कर सोशल मीडिया यूजर्स यही अंदाजा लगा रहे हैं कि हनी सिंह और टीना एक दूसरे को डेट कर रहे है।

वही सोशल मीडिया पर इस कपल की दिल्ली के इवेंट से जो तस्वीरें सामने आई है उसमें यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें यह दावा किया गया था कि यो यो हनी सिंह एक्ट्रेस टीना थदानी को डेट कर रहे हैं हालांकि इन दोनों की तरफ से अभी तक इस रिश्ते पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है परंतु अब हनी सिंह और टीना को इस तरह पब्लिकली देखने के बाद फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि इन दोनों के बीच जरूर कुछ ना कुछ चल रहा है और दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है।

वहीं अब हनी सिंह के प्रशंसकों को इसी का इंतजार है कि वह टीना के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करें और फिलहाल सोशल मीडिया पर हनी सिंह और टीना की लेटेस्ट तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें हनी सिंह ने 23 जनवरी 2011 को शालिनी तलवार के साथ शादी रचाई थी परंतु इन दोनों के रिश्ते में कड़वाहट बनने के बाद इस कपल ने इसी साल 2022 में तलाक के कागजात पर दस्तखत करके अपने शादीशुदा रिश्ते का अंत कर दिया। वही शालिनी से अलग होने के बाद यो यो हनी सिंह की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हो चुकी है और वह टीना के साथ इन दिनों अपनी लव लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!