इस पार्टी के 35 सांसदों ने एक साथ दिया इस्तीफा, खत्म हुई संसद की सदस्यता, सियासी गलियारों में आया भूचाल

इस्लामाबाद. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 35 और सांसदों के इस्तीफे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिये हैं जिसके बाद संसद में उनकी सदस्यता अब समाप्त हो गई है।

 



35 MP Resigns today पीटीआई के 123 सांसदों ने पिछले साल अप्रैल में इमरान खान को विश्वास मत के माध्यम से प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के तुरंत बाद इस्तीफा देने का फैसला किया था। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने मंगलवार को विपक्षी दल ‘पीटीआई’ के 34 सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

पीटीआई’ के वरिष्ठ नेता असद कैसर ने कहा कि पार्टी के सांसद अपने इस्तीफे सौंपने और सत्यापित करने के लिए अध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमें मौका नहीं दिया गया था। अध्यक्ष ने जो किया है वह अनैतिक और अवैध है।’

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!