Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री ने कितनी की है पढ़ाई, कैसा है उनका फैमिली बैकग्राउंड…पढ़िए

Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वह दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और कथित तौर पर समाधान भी बताते हैं. धीरेंद्र शास्त्री की उम्र सिर्फ 26 साल है. उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर गढ़ा गांव में हुआ था.

 



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता रामकृपाल गर्ग गांव में ही सत्यनारायण की कथा सुनाया करते थे. धीरेंद्र शास्त्री भी अपने पिता के साथ कथा वाचा करते थे. वहीं, मां सरोज शास्त्री दूध बेचने का काम करती थीं. सवाल है कि धीरेंद्र शास्त्री कितने पढ़े लिखे हैं. उनके परिवार के लोगों की क्या एजुकेशन है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

कहां की है पढ़ाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई गंज गांव से की है. इसके बाद उन्होंने बीए की डिग्री ली. कहा जाता है कि उनका बचपन गरीबी में बीता था. वह खुद भी अपने पिता के साथ कथा वाचते थे. मां दूध बेचा करती थीं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री के दादा सिद्ध पुरुष थे. वे हर मंगलवार और शनिवार को इस मंदिर में दरबार लगाते थे. उस समय से ही इस मंदिर में लोग अर्जी लगाते हैं. धीरेंद्र शास्त्री भी नौ साल की उम्र से दादाजी के साथ मंदिर जाने लगे थे. उनसे ही रामकथा सीखी. इसलिए वह अपने दादाजी को ही गुरु मानते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!