JanjgirChamp Accident Death : NH-49 के हसदेव नदी पुल पर माजदा वाहन के किनारे खड़े ड्राइवर को ट्रक ने टक्कर मारी, चाम्पा के अस्पताल में ड्राइवर की हुई मौत, मौके पर ट्रक छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र में NH-49 के हसदेव पुल पर टमाटर से भरे माजदा वाहन के किनारे खड़े ड्राइवर को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में माजदा वाहन का ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया था, जिसने चाम्पा के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटनाकारित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर के तिफरा निवासी परसराम पहारे, माजदा वाहन में टमाटर लेकर बिलासपुर से सक्ती जा रहा था. वह चाम्पा क्षेत्र के हसदेव नदी पुल पर पहुंचा था, तभी गाड़ी गरम होने पर नीचे उतरकर देख रहा था. इस दौरान पीछे से ट्रक आया और माजदा वाहन के साथ ही खड़े ड्राइवर को भी चपेट में लिया.

ट्रक की टक्कर से माजदा वाहन के ड्राइवर को गम्भीर चोट आई. उसे चाम्पा के अस्प्ताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. फिलहाल, आरोपी ड्राइवर, मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!