JanjgirChampa Accident : 2 युवकों को ठोकर मारने वाले बाइक सवार व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज, दोनों को आई चोटें, जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया गांव के पास 2 युवक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी. इससे रोड किनारे खड़े युवक कलेश कुर्रे और शाहिल केशी को चोट आई थी, जिन्हें नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया था, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया था, फिर गंभीर रूप से घायल कलेश कुर्रे को सिम्स बिलासपुर भेजा गया था. यहां से उसे रायपुर रेफर किया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, हसदेव नदी में रेत उत्खनन करते 4 चेन माउंटेन जब्त, खनिज विभाग की राज्य स्तरीय टीम और SDM, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की टीम ने की कार्रवाई...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटिया के झंडू राम कुर्रे ने बताया कि उसका भतीजा कलेश कुर्रे , अपनी बाइक क्रमांक CG 13 W 4062 में पीछे में शाहिल केशी बैठा था, जो गांव के हरिशंकर के घर के सामने रोड किनारे गाड़ी में खड़े थे, तभी सामने राछा की तरफ से तेजी से आ रहे बाइक क्रमांक CG 11 BD 5936 के चालक सोनू सांडे ने लापरवाही पूर्वक चलाते ठोकर मार दी.

जिससे दोनों को गंभीर चोट आई थी, जिन्हें पहले नवागढ़ के अस्पताल से जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से घायल युवक कलेश कुर्रे को बिलासपुर रेफर किया गया, वहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod News : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन' 5 मई को, प्रदेश के ख्यातिलब्ध कवि होंगे शामिल, आयोजन का यह तीसरा वर्ष...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी बाइक चालक सोनू सांडे के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!