JanjgirChampa Thief : स्कूल के सफाई कर्मचारी के घर से 10 हजार नगदी रकम सहित सामान की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ पामगढ़ थाने में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे 10 हजार नगदी रकम सहित सामान की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया है पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धाराशिव गांव के हरीश कुमार करियारे ने बताया कि वह गांव की शासकीय माध्यमिक शाला में सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ है. अज्ञात चोरों ने घर के कमरे में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर घर अंदर रखे घरेलू इस्तेमाल करने वाले बर्तन, 2 गैस सिलेंडर, एक सीलिंग फैन, 40 किलो चावल और बैग में रखी 10 हजार नगदी रकम सहित कुल 16 हजार रुपए की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

मामले में पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों में खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!