JanjgirChampa Thief : सूने मकान से अज्ञात चोरों ने 55 हजार नगदी रकम की चोरी की, जांच में जुटी पामगढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के नंदेली गांव से अज्ञात चोरों ने सूने मकान से ताला तोड़कर नगदी रकम सहित सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नंदेली गांव के तुषार धीवर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने माता-पिता के साथ बिलासपुर गया हुआ था, गांव के गौरी धीवर का फ़ोन आया कि उसके घर में चोरी हो गई है. वापस आकर देखने पर घर का ताला टूटा हुआ था. अलमारी में रखे 55 हजार नगदी रकम और सोने चांदी के जेवरात जिसकी कीमत 12 हजार कुल 67 हजार रुपए की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

Related posts:

error: Content is protected !!