Sakti Thief Arrest : सबमर्सिबल पम्प की चोरी करने वाला आरोपी डूमरपारा गांव से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सबमर्सिबल पम्प को पुलिस ने जब्त किया

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने सबमर्सिबल पम्प की चोरी करने वाले आरोपी सूरज बघेल को डूमरपारा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने सबमर्सिबल पम्प को आरोपी के कब्जे से बरामद किया है.

 



दरसअल, डूमरपारा गांव के रहने वाली राधाबाई सतनामी ने बाराद्वार थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि उसके घर में लगे सबमर्सिबल पम्प को रात्रि में कोई अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया था और तफ्तीश में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डूमरपारा गांव के ही सूरज बघेल, चोरी के सबमर्सिबल पम्प रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सबमर्सिबल पम्प की चोरी करने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी सूरज बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है और उसके कब्जे से सबमर्सिबल पम्प को जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!