टॉय ट्रेन के गाने आज भी हैं फेमस, इन फिल्मों से पैदा हुए सुपरस्टार, आप भी देखिए Video

फिल्म जगत में प्यार और रोमांस हमेशा एक अनोखे अंदाज में दिखाया जाता है. जब आप हिंदी फिल्मों में रोमांस को एक खुली रेल गाड़ी में देखते हैं तो यह रोमांच और भी बढ़ जाता है. अपने प्यार को मनाना हों, उन्हें रिझाना हो या फिर थीम-सॉन्ग, इन सबके लिए हिंदी फिल्मों में टॉय ट्रेन का खूब इस्तेमाल किया गया है.

 



दार्जिलिंग टॉय ट्रेन में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया ‘मेरे सपनों की रानी’ हो या शाहरुख खान-मलाइका अरोड़ा का मशहूर ‘छैंया छैंया’, जिसे नीलगिरी हिमालयन टॉय ट्रेन पर शूट किया गया. ऐसे कई गाने हैं, जिन्होंने फिल्म एक्टर्स को सुपरस्टार बना दिया.

भाप वाले इंजन के धुएं और ट्रेन की सीटी की आवाज के साथ इन फिल्मी गानों ने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया है. आज भी इन गानों की कर्णप्रियता और इनका धुन, लोगों की पसंद बना हुआ है. देव आनंद और आशा पारेख या फिर शम्मी कपूर का टॉय ट्रेन की छत पर उछल-उछलकर गीत गाना, आपको याद होगा. ऐसे ही चंद गानों के वीडियो आज फिर से देखिए और ताजा करिये बॉलीवुड के गोल्डन-एरा की यादों को.

1. Mere Sapno Ki Rani: बात जब टॉय ट्रेन के गानों की हो तो सबसे पहले यही गाना हमारे जहन में आता है. ‘मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तू’ इस गाने में शर्मिला टैगोर दार्जिलिंग की वादियों के बीच टॉय ट्रेन में सवारी कर रही होती हैं, और राजेश खन्ना जीप पर उनका पीछा करते हुए दिखाई देते हैं. ये एक ऐसा गाना है जो बॉलीवुड और रेलवे के रोमांस का बेहतरीन उदाहरण है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

2. Chaiyya chaiyya: 90 के दशक में लोकप्रियता हासिल करने वाले शाहरुख खान के लोकप्रिय गीत ‘छैयां छैंया’ को कौन भूल सकता है? इस गाने में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा खुली ट्रेन के ऊपर डांस करते नज़र आ रहे हैं. नीलगिरी की पहाड़ियों की सैर कराने वाली इस टॉय ट्रेन में शाहरुख और मलाइका का यह गाना आज भी बेस्ट-डांसिंग सॉन्ग है.

3. Kasto Mazaa: टॉय ट्रेन में फिल्माए गए गानों की बात हो तो परिणीता फिल्म का गाना ‘कस्तो मज्जा है लेलैमा’ का ज़िक्र आना लाजिमी है. इसे श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) और सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपनी सुरीली आवाज़ से सजाया था. इस गाने में सैफ अली खान अपने प्यार यानि विद्या बालन को याद करते हैं. उन्हें हर जगह वह दिखाई देने लगती है. आखिर में अपनी बोगी में भी उन्हें विद्या नज़र आ जाती हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

4. Hoga Tumse Pyara Kaun: ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे के रोमांस की सबसे अच्छी पृष्ठभूमि में फिल्माए गए गानों में से एक है यह गीत. साल 1981 में आई फिल्म ‘जमाने को दिखाना है’ का गाना ‘अरे होगा तुमसे प्यारा कौन’ को ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे पर फिल्माया गया है. इस गाने में ऋषि कपूर ट्रेन की छत पर गाना गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं. पद्मिनी कोल्हापुरे उन्हें शांत भाव से निहारती नजर आती हैं.

5. Jiya Ho Jiya Kuchh Bol Do: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चॉकलेटी-हीरो की बात हो तो देव आनंद का नाम आता है. इन्हीं देव साहब और आशा पारेख की फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ के उस गाने को कैसे भूल सकते हैं, जो टॉय ट्रेन के ऊपर फिल्माया गया है. नासिर हुसैन की इस फिल्म में दार्जिलिंग के सुंदर इलाकों का नजारा और मोहम्मद रफी के गाए गाने ‘जिया हो जिया कुछ बोल दो’ के बीच टॉय ट्रेन की शूटिंग मनभावन है. इस गाने में आशा पारेख ट्रेन में हैं और देव आनंद कार के ऊपर बैठ कर उनके साथ चल रहे होते हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

6. Mujhe Apna Yaar Bana Lo: बॉलीवुड के फिल्मकारों को टॉय ट्रेनों में शूटिंग के लिए सबसे अधिक कालका-शिमला ट्रेन पसंद आती रही है. यह ट्रैक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में अब शामिल हो चुका है. इसी ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन में शम्मी कपूर की फिल्म ‘ब्वाय फ्रेंड’ का गाना ‘मुझको अपना बना लो’ की शूटिंग हुई थी. इस गाने में शम्मी कपूर साहब ट्रेन के ऊपर अपने स्टाइल में डांस करते नज़र आ रहे हैं.

error: Content is protected !!