Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘बबीता जी’ के करीबी का निधन, अय्यर भी शोक में डूबे

देवास। फेमस टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ के पति ‘अय्यर’ उर्फ तनुज महाशब्दे के बड़े भाई प्रवीण महाशब्दे का निधन हो गया है। इस दुखभरी खबर के बाद न सिर्फ अय्यर बल्कि पूरे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम को बड़ा दुख हुआ है। ‘अय्यर’ के बड़े भाई का अंतिम संस्कार आज मध्यप्रदेश के देवास में किया जा रहा है।

 



इस दुख की बेला में ‘अय्यर’ ने कहा कि मेरी जिंदगी में बड़े भाई की अहम भूमिका थी। ‘अय्यर’ उन्हें माता-पिता से भी ज्यादा मानते थे। उनके बड़े भाई एक एक्टर भी थे, उनके निधन पर ‘अय्यर’ ने कहा मुझे उन्होंने आगे बढ़ाया, यह मेरे लिए बड़ी क्षति है जिसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। तनुज महाशब्दे ने कहा कि बड़े भाई का मुझे इस तरह छोड़कर जाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी क्षति है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

बता दें, 53 साल के प्रवीण 10 साल तक थिएटर से जुड़े रहे और लोगों का मनोरंजन करते रहें। वे महाराष्ट्र समाज के नवयुग नाट्य मंडल में कई कार्यक्रमों में नजर आए, उन्हें आर्केस्ट्रा का भी शौक था। प्रवीण महाशब्दे देवास महाराष्ट्र समाज में भी विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, उन्होंने अपने छोटे भाई तनुज महाशब्दे यानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अय्यर को मनोरंजन की दुनिया में आगे बढ़ाने का श्रेय जाता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!