वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 5-4 से हराया, वर्ल्ड कप का सपना टूटा

नई दिल्ली. भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हॉकी विश्व कप का क्रॉसओवर मुकाबला खेला। मुकाबले में टीम इंडिया ने अंत तक लड़ाई लड़ी। लेकिन न्यूजीलैंड ने 5-4 से शिकस्त थमा दी। टीम ​इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस शिकस्त के बाद टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में आगे जाने का सपना टूट गया है। टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है।



Hockey World Cup निर्धारित समय के अंदर भारत की ओर से ललित उपाध्याय, सुखजीत सिंह, वरुण कुमार ने गोल दागे। वहीं कीवी टीम की ओर से सैम लेन, केन रसेल और सीन फिंडलेे ने गोल स्कोर किया था। भारतीय टीम लीग स्टेज के दौरान ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रही थी जिसके चलते उसे क्रॉसओवर मुकाबले में उतरना पड़ा।

भारत के तीन मैच में दो जीत और एक ड्रॉ से 7 अंक रहे। इंग्लैंड के भी इतने ही अंक थे उसने बेहतर गोल औसत के दम पर भारत को पीछा छोड़ते हुए सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना वर्ल्ड चैम्पियन बेल्जियम से होगा।

सीन फिंडले रहे न्यूजीलैंड के हीरो
आपको बता दें कि इस मैच के हीरों न्यूजीलैंड के सीन फिंडले प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अब भारत अब 26 जनवरी को क्लासिफिकेशन राउंड में जापान से खेलेगा। क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना बेल्जियम से होगा।

दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर में कड़ी मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। जिसके बाद दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया की ओर से ललित उपाध्याय, सुखजीत सिंह, वरुण कुमार ने गोल दागे। इसके बाद 22वें मिनट में टीम इंडिया ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दूसरा गोल दागा।

नीलकांत शर्मा ने शानदार गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई, लेकिन न्यूजीलैंड ने रिव्यू मांग लिया। भीड़ सांस रोके इंतजार कर रही थी और अंपायर ने नो गोल करार दिया। दरअसल, नीलकांत के पास जाने से पहले गेंद बेसलाइन को पार कर चुकी थी।

error: Content is protected !!