जिसे 2 मिनट भी परफॉर्म करने नहीं दिया, वह ‘द कपिल शर्मा शो’ में गेस्ट बनकर पहुंचा; सुनाई आपबीती…

नई दिल्ली: जाकिर खान  की कॉमेडी के अंदाज से ज्यादातर दर्शक वाकिफ होंगे. वे जब अनुभव सिंह बस्सी, कुशा कपिला और अभिषेक अपमन्यु के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे, तो शो में एक अलग ही समां बन गया. इस खास एपिसोड में, जसबीर सस्सी और ऋचा शर्मा भी पहुंचीं. सभी ने अपने-अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया.

 



जाकिर खान ने शो में उस दौर के बारे में बताया, जब वे कॉमेडी में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे. वे कहते हैं, ‘हमें बचपन में जॉनी भाई और राजू भाई की सीडी देखना पसंद था. स्कूल में पढ़ रहे थे तब लाफ्टर चैलेंज टीवी पर आना शुरू हुआ था.’ जाकिर खान इसका हर एक शो देखते थे और सपने देखते थे कि वे भी शो में परफॉर्म करते समय कैसे लगेंगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

शो देखने के बाद, जाकिर को लगता था कि यह सब करना तो बड़ा आसान है, पर जब उन्हें हकीकत में मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिला, तब एहसास हुआ कि कॉमेडी तो बड़ा कठिन काम है. वे बताते हैं, ‘पहली बार मंच पर पहुंचा तो 2 मिनट के अंदर ही नीचे उतार दिया. दोस्तों और फैमिली के सामने आपकी कॉमेडी चल सकती है, क्योंकि वे जानते हैं कि आप किस संदर्भ में बातें कर रहे हैं.’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

जाहिर ने कहा कि अनजान दर्शकों को कहानी सुनाना, फिर उन्हें हंसाना सबसे बड़ा काम है. एक सच्चे कॉमेडियन के लिए ही ऐसा कर पाना मुमकिन होता है. उन्होंने कपिल शर्मा की तारीफ भी की, जिसकी रौशनी में सभी कॉमेडियन आज जगमगा रहे हैं. वे कहते हैं कि कॉमेडी को पहले इतना जरूरी नहीं समझा जाता था, पर आज किसी भी बड़ी फिल्म का प्रमोशन इस मंच पर आए बिना पूरा नहीं होता.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!