70 साल बाद पांच महायोगों के मिलन से बना दुर्लभ संयोग, इन चार राशि के जातकों की चमकने वाली है किस्मत

नई दिल्ली. वैदिक शास्त्र में कहा गया है कि सभी 9 ग्रह समय-समय पर अपनी कक्षा और चाल बदलते रहते हैं। कई बार वे अकेले ही किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो कई बार दूसरे ग्रहों के साथ युति करते हैं। इस तरह की युति कई बार जातकों को पुण्यफल प्रदान करने वाली होत हैं तो कई बार उनके लिए मुश्किलों का सबब भी बन जाती हैं। इस बार 19 फरवरी से शश, ज्योष्ठ, शंख, सर्वार्थसिद्धि और केदार को मिलाकर 5 योग बने हुए हैं। इन 5 महायोगों का यह दुर्लभ संयोग 70 साल बाद देखने को मिल रहा है। इसके फलस्वरूप 4 राशियों की जिंदगी में कई बड़ी खुशियां आने वाली हैं और उनके घर धन-दौलत अपने आप दस्तक देगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

पंच महायोगों से राशियों को मिलेगा लाभ
कुंभ राशि

पांच महायोगों का यह दुर्लभ संयोग आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित होने जा रहा है। पार्टनरशिप में किए जा रहे बिजनेस में आपको फायदा होगा। जो लोग नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें बढ़िया रिस्पॉंस मिलेगा और वे अच्छा लाभ कमाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर आपको सहयोगियों और वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी नई साझेदारी की शुरुआत कर सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

सिंह राशि

Panch Yog 2023 : आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। करियर की गाड़ी तेज भागेगी। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकेंगे। पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। आप इस शुभ समय में जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें फायदा होगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने काम में सफलता मिल सकती है। घर में वाहन या नई संपत्ति का आगमन हो सकता है। बिजनेस में आपको कई बड़े सौदे हाथ लग सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!