Chhattisgarh Big News : देर रात भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों और महिलाओं समेत 11 की मौत, 10 की हालत गंभीर

भाटापारा. देर रात बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना बलौदाबाजार के अर्जुनी क्षेत्र की बतायी जा रही है। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा पिकअप और ट्रक की टक्कर से हुआ है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार और पड़ोसी बताये जा रहे हैं।

 



जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 11 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर ट्रक और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये । बलौबाजार SDOP ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मतुाबिक अर्जुनी से साहू परिवार एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खिलोरा गांव आये हुए थे।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब परिवार के सदस्य खिलोरा से वापस अपने घर अर्जुनी लौट रहे थे, तभी DPWS स्कूल खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है, जबकि चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गये हैं। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!