Janjgir Arrest : मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, 8 महिला आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, सक्ती, कोरबा और सारंगढ़ जिले हैं सभी आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पीथमपुर मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 8 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सभी आरोपी सक्ती, कोरबा और सारंगढ़ जिले के रहने वाली हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने, चांदी के जेवरात को जब्त किया है, जिसकी कीमत 62 हजार 8 सौ 50 रुपये हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Arrest : घर में घुसकर मारपीट करने वाले नाबालिग लड़के समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीथमपुर के कालेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ था और इसी का फायदा उठाकर आरोपी हीना ड़ेरहे, रीना ड़ेरहे, मैना डेरहे, अर्चना अल्हार, पूर्णिमा ड़ेरहे उर्फ गापा, पिंकी सकट, सोना धमधे और आरतीबाई ने मिलकर श्रद्धालुओं के जेवरात की चोरी कर रही थी. इसके बाद ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने आरोपियों को पकड़ा और आरोपियों के कब्जे के सोने, चांदी के जेवरात को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दमाऊधारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, मुख्य वक्ता के रूप मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

कोरबा जिले की आरोपी हीना डेरहे, रीना डेरहे, सक्ती जिले कि मैना डेरहे, अर्चना अल्हार, आरतीबाई, सारंगढ़ जिले की पूर्णिमा ड़ेरहे उर्फ गापा, पिंकी सकट, सोना धमधे को पुलिस को पकड़ा है. फिलहाल, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!