JanjgirChampa Murder arrest : जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के हीरागढ़ गांव में जमीन बंटवारे विवाद को लेकर बड़े भाई की हत्या करने वाला 22 वर्षीय आरोपी छोटा भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हीरागढ़ गांव की पूजा कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 फरवरी को घर में सभी सदस्य थे .उसी दौरान अपने निर्माणधीन घर की छत कराने के खर्च के बारे में बातचीत कर रहे थे, तभी थोड़ी देर बाद वाद-विवाद ज्यादा बढ़ने पर पूजा और उसका पति थाना रिपोर्ट कराने जाने के लिए घर से बाहर निकलकर डायल 112 को फ़ोन करते हुए नवागढ़ की तरफ पैदल जा रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

वे नहर के पहुंचे थे, उसी समय इसका देवर राजेश कश्यप घर तरफ से लकड़ी का बत्ता लेकर आया और इसके पति पर प्राणघात हमला किया, जिससे इसका पति को गंभीर चोट आने पर जमीन पर गिर गया. बीच-बचाव करने आई पूजा के चिल्लाने पर देवर राजेश कश्यप वहां से भाग गया. परिजन ने घायल को सरकारी अस्पताल राछाभाठा, नवागढ़ लेकर गए, जहां डॉक्टर ने इसके पति को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवागढ़ पुलिस ने मौके से फरार आरोपी 22 वर्षीय युवक राजेश कश्यप उर्फ राकेश कश्यप को पानी टंकी के पास से घटना में प्रयुक्त लकड़ी के बत्ता को जब्त कर गिरफ्तारी करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!