JanjgirChampa Arrest : दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति, ससुर, डेढ़सास, देवर, ननन्द समेत 6 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति, ससुर, डेढ़सास, देवर, ननन्द समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला कोटमीसोनार गांव का है.

 



दरअसल, पीड़िता ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी 2021 में कोटमीसोनार गांव के रहने वाले सत्या धुरी से हुई थी. इसके बाद से पति सत्या धुरी, ससुर गौतम पुरी, डेढ़सास सत्यभामा, ननन्द सरवरी, देवर मनीष और सनीश, उसे बाइक एवं रुपये के लिए प्रताड़ित करते थे. इस दौरान 17 फरवरी को सभी ने मिलकर पीड़िता से गाली-गलौज कर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

मारपीट से पीड़िता को चोट आई है और इसके बाद पीड़िता ने तंग आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 498, 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

पति सत्या धुरी, ससुर गौतम धुरी, डेढ़सास सत्यभामा, ननन्द सरवरी धुरी, देवर मनीष और सनीश धुरी को गिरफ्तार किया है. साथ ही, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!