JanjgirChampa Arrest : महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला पति गिरफ्तार, जेठानी फरार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के चंडीपारा की महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं फरार जेठानी की तलाशी की जा रही है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (B), 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंडीपारा की 28 वर्षीय महिला नाजनीन परवीन की रहने वाली थी. उसकी शादी आरोपी मुस्तफा अली से 02 साल पहले हुई थी. 16 फरवरी 2023 को अपने घर में अज्ञात कारण से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

मृतिका महिला के परिजन के बयान लिए गया, जिसमें महिला नाजनीन परवीन ने पूर्व में फ़ोन करके बताया था कि आरोपी पति मुस्तफा अली एवं जेठानी नाजिया शेख रुपए की मांग कर शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. इससे परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति मुस्तफा अली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, वहीं फरार आरोपी जेठनी नाजिया शेख की पुलिस तलाश कर रही है.

error: Content is protected !!