JanjgirChampa Accident : शिवरीनारायण मेला घूमकर आ रहे बाइक में सवार जीजा-साले को ऑटो ने मारी ठोकर, बिलासपुर में इलाज जारी, पामगढ़ थाने में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के पास शिवरीनारायण मेला घूमकर वापस घर आ रहे जीजा-साले को सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ऑटो ने ठोकर मार दी. इससे दोनों बाइक से गिर गए और बिलासपुर रेफर कर दिया गया. वहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है. मामले में पामगढ़ पुलिस ने ऑटो चालक के क्रमांक CG 10 U 4920 के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिलई गांव के लव कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नीलेश साहू और उसके जीजा उमेन्द्र साहू बाइक क्रमांक CG 11 BE 4555 से शिवरीनारायण मेला घूमने गए थे.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

वहां से घूमकर वापस घर तिलाई आ रहे थे, तभी पामगढ़ के पास पहुंचे थे कि सामने से बिलासपुर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो क्रमांक CG 10 U 4920 ने ठोकर मार दी. इससे बाइक में सवार जीजा-साले गिर गए और दोनों को चोट आई है. इनका इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

मामले में पामगढ़ पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!